संभागीय बैठक में भाजयुमो को मिली सराहना 319 कार्यों की प्रस्तुत की फेहरिस्त
धमतरी | भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा लगभग पिछले डेढ वर्षों में प्रदेश सरकार के खिलाफ लोकतांत्रिक पद्धति से किए गए अनेक आंदोलन तथा सामाजिक सरोकार से जुड़े हुए विषयों पर केंद्रित योजनाओ के कारण आम जनमानस का ध्यान अपनी ओर बरबस खींचने में सफल रहे हैं जिसे सिलसिलेवार मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय मोटवानी ने संभाग स्तरीय बैठक में मुख्यरूप से उपस्थित प्रदेश के प्रभारी आलोक डंगस जी भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव जी, ओपी चौधरी जी एवं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू जी एवं संभाग प्रभारी कैलाश चंद्रवंशी जी के समक्ष रखते हुए 319 कार्यों की फेहरिस्त प्रस्तुत किए जिसे बैठक में उपस्थित जनों के बीच काफी वाहवाही प्राप्त हुई जिसका प्रमुख कारण उनके कुशल नेतृत्वकर्ता विजय मोटवानी का सफल संचालन रहा है|

जिसमें उन्हें उनके महामंत्रीद्व्य अविनाश दुबे तथा चेतन साहू का भी कंधे से कंधा मिलाकर साथ हमेशा मिला है और यही टीम भावना ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला इकाई को प्रदेश स्तर पर पृथक पहचान देकर स्थापित करने में सफलता प्राप्त की है जिसके कारण जून को प्रदेश सरकार के खिलाफ होने वाले राजधानी में बड़े आंदोलन में बस्तर संभाग के बाद आयोजित रायपुर संभाग की बैठक में कार्यवृत्त में किए गए उल्लेखनीय कार्य के कारण पूरी टीम को काफी सराहना मिली तथा बताया गया कि हर विपरीत परिस्थितियों का सामना कर धमतरी जिला अपना दमदार प्रदर्शन जनता के समक्ष किया है