Home कार्यक्रम युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पहुँचे कुरुद एवं मेघा मंडल हुआ भव्य...

युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पहुँचे कुरुद एवं मेघा मंडल हुआ भव्य स्वागत

धमतरी | भाजयुमो नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धमतरी विजय मोटवानी का प्रथम बार कुरूद शहर में आगमन हुआ जहां कुरूद युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अनुराग चन्द्राकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ, फुलमालाओ और गगनचुंबी नारों से स्वागत किया।

सांधा तिराहे के पास कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के स्वागत उपरांत काफिला भाजपा कार्यालय कुरूद पहुंचा जहां श्री मोटवानी ने कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुये संगठन की मजबुती के लिये कार्यकर्ताओं से अपील की।जिलाध्यक्ष श्री मोटवानी के साथ प्रदेश पदाधिकारी जय हिंदुजा कीर्तन मीनपाल अभिषेक शर्मा,पवन गजपाल, देवेश अग्रवाल, वीरेंद्र साहू शामिल थे जिसके बाद साँधा चौक से भाजपा कार्यालय तक मोटरसाइकिल रैली भी निकाली गई। जहाँ कार्यकर्ताओं से परिचयात्मक चर्चा हुई ।

इसके पश्चात जिलाध्यक्ष का मेघा प्रवास हुआ जहाँ कार्यकर्ताओं ने उनका भाजपा कार्यलय में भव्य स्वागत किया गया, स्वागत के बाद मेघा मण्डल कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओ को युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय मोटवानी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है।मोटवानी ने युवाओं को कँधा से कँधा मिलाकर चलने के लिए कहा और भारत को कांग्रेस मुक्त भारत बनाने को कहा।

स्वागत करने वालों मे अनुराग चंद्राकर ,सत्यप्रकाश सिन्हा,होरीलाल साहू, विजय यदु,संतोष सोनी, सुरेश साहू, राजेश साहू , धमेंद्र साहू, भूपेंद्र सिन्हा हिमांशु साहू ,सत्यम चंद्राकर ,संजय साहू,राहुल बांधेकर ,किशोर कुर्रे,केशव चंद्राकर,रोशन साहू,सत्यम बैस, नवनीत शर्मा, तिलक भारती,विक्रम सिंह,भूपेंद्र चंद्राकर,परस निर्मलकर, विक्की साहू, शुभम शर्मा,मुकेश, सोमनाथ, देवनाथ, सुनील बंजारे, घनश्याम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दर्ज कराई।

Exit mobile version