Home Latest मौत बनकर टूटी पेड़ : दो बाइक सवारों की मौके पर ही...

मौत बनकर टूटी पेड़ : दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत

जगदलपुर-रायपुर । कोड़ेनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत रायकोट के निकट कल रात बाइक सवार युवकों पर गुलमोहर का पेड़ मौत बनकर टूट गया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा बुरी तरह से घायल हो गया।

सूत्रों ने बताया कि दरभा के ग्राम डोडरेपाल में नल जल योजना के तहत काम करा रहा था, उसके यहां भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम नीलू कश्यप 19 वर्ष, डमरू 22 वर्ष नंदपुरा, रामचंद्र 22 वर्ष कोंडागांव जिले के ग्राम हगुआ के अलावा अन्य युवक काम कर रहे थे। मंगलवार को जितेंद्र के द्वारा युवकों से काम के बारे में जानकारी ली। रात करीब 8 बजे के लगभग रायकोट के पास तीनों युवक एक मोटरसाइकिल में सवार होकर कोड़ेनार की ओर जा रहे थे कि अचानक रायकोट के पास एक गुलमोहर का पेड़ बाइक सवार के ऊपर टूटकर गिर गया। हादसे में नीलू व रामचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं डमरू बुरी तरह से जख्मी हो गया।

Exit mobile version