
धमतरी | मोदी सरकार के तीन काले कानूनों को निरस्त करने हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों को तीनों बिल का पुरजोर विरोध करते हुए तत्काल उक्त बिल को वापस लिए जाने के संबंध में राष्ट्रपति के नाम किसानों से हस्ताक्षर अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया था | जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना ने जिले के तीनों विधानसभा से 65050 हस्ताक्षर किसानों से करवाकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जमा कराई | ज्ञात हो कि पूर्व में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा अध्यादेश लाकर तीन कृषि विधेयक बिल पास कराया गया है जिसका देश के विभिन्न राज्यों में पुरजोर विरोध हो रहा है। बिल का छत्तीसगढ़ की भूपेश