Home Latest मोदी जी आपके द्वारे ठाकुर शशि पवार

मोदी जी आपके द्वारे ठाकुर शशि पवार

धमतरी | समृद्धएवं सशक्त भारत के निर्माण में मोदी जी की भूमिका राष्ट्र निर्माण के अग्रदूत भारत मां के प्रिय पुत्र यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के सेवा सुशासन के स्वर्णिम 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता जनता तक मोदी जी द्वारा किए गए कार्य को पहुंचाने के लिए मैदान में उतर चुके हैं।

इसी कड़ी में भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार जी के द्वारा नगर के गणमान्य नागरिकों से मिलकर उन्हें राष्ट्र के पनवर्निर्माण एवं भारत मां को परम वैभव तक ले जाने में उनकी भूमिका एवं योगदान को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आने वाले वर्षों में भी राष्ट्र को गौरवपूर्ण स्थिति प्रदान करने में उनका समर्थन कितना अहम है इस बात की विस्तृत चर्चा की गई ।संपर्क से समर्थन के इस अभियान को भारत के बौद्धिक विचार वान नागरिकों से संपर्क कर राष्ट्र निर्माण के यज्ञ में उनकी भी सेवा एवं आहुति महत्वपूर्ण है।अध्यक्ष जी ने आगे कहा कि जब तक भारत का विचार वान व्यक्ति आगे बढ़कर जनमानस को जागरूक नहीं करेंगे तब तक भारत से परिवारवाद का ना तो अंत होगा ना भ्रष्टाचार का अंत होगा। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका अगर किसी की है तो राष्ट्र के नागरिकों की है नागरिक ही अपने देश के भाग्य विधाता होते हैं उनके द्वारा किये गये मतदान से विश्व पटल पर राष्ट्र की पहचान बनती है। विश्व में जो मोदी मोदी के नारे गुंजायमान हो रहे हैं वह नारा सिर्फ मोदी का नहीं है उसमें निहित है 140 करोड़ उन भारतीयों का जिन्होंने मोदी जी जैसे व्यक्तित्व को अपना प्रधानमंत्री चुना और आज भारत विश्व गुरु के सर्वोच्च शिखर पर विराजमान है। इसलिए जिला अध्यक्ष जी ने सब का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मोदी जी की 9 साल की उपलब्धि वाला पुस्तक उन्हें भेंट कर उन्हें पुनः समर्थन की अपील किऐ। धमतरी के वरिष्ठ डॉक्टर विजय पंजवानी विवेकानंद नेत्र चिकित्सालय एवं प्रिया पंजवानी जी से आत्मीय मुलाकात किए।
रिटायर ऑफिसर एस के नाग चौधरी एवं मॉडल स्कूल टीचर मुक्ता नाक चौधरी जी से सौजन्य मुलाकात कर उनको पुस्तक भेंट किए।
साथ में चेतन हिन्दूजा जिला कोषा अध्यक्ष डॉ बिथीका बिश्वास जिला मंत्री सुमिता पंजवानी महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रोहिताश मिश्रा जिला महामंत्री किसान मोर्चा रितिका यादव महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष जी की गरिमा मयी उपस्थिति रही |

Exit mobile version