Home Education मेरिट सूची के आधार पर मिलेगा प्रवेश

मेरिट सूची के आधार पर मिलेगा प्रवेश

धमतरी |शिक्षा सत्र 2020-21 में जिले में स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह (नगरी) में कक्षा छठवीं में विद्यार्थियों को मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिन विद्यार्थियों की कक्षा चैथी की अंकसूची संलग्न नहीं है, उनसे अंकसूची प्राप्त कर 27 अगस्त तक कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 82 में स्थित, आदिवासी विकास विभाग के कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा किया जाए।

बताया गया है कि इसमें प्रवेश के लिए पूर्व में फार्म जमा किए जा चुके हैं, प्रवेश के लिए कक्षा पांचवीं के स्थान पर कक्षा चैथी में 50 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड होना अनिवार्य है।

Exit mobile version