Home Latest मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना से स्कूल भवनों का हो रहा कायाकल्प- विजय...

मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना से स्कूल भवनों का हो रहा कायाकल्प- विजय देवांगन

विंध्यवासिनी वार्ड स्थित शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत कक्ष निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर विजय देवांगन,पार्षद जनों की उपस्थिति में वरिष्ठ जनों के द्वारा किया गया

धमतरी | विंध्यवासिनी वार्ड में मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत कक्ष निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधि विधान से पूजा पाठ कर महापौर विजय देवांगन,एमआईसी सदस्य एवं वार्ड पार्षद कमलेश सोनकर,राजेश ठाकुर,राजेश पांडे,केंद्र कुमार पेंदरिया,पार्षद दीपक सोनकर, महामंत्री आलोक जाधव, ब्लाक अध्यक्ष आकाश गोलछा,
प्राचार्य डी.एल सिन्हा द्वारा सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर महापौर विजय देवांगन ने कहा प्रदेश की शालाओं में उच्च स्तर की अधोसंरचनात्मक सुविधाएं विकसित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना शुरू की गई है,जिसके तहत धमतरी मे स्कूलों को संवारने का कार्य किया जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी की मंशानुरूप स्कूलों का कायाकल्प होने से बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर परिवेश मिलेगा।

गौरतलब है कि राज्य में शैक्षणिक संस्थानों जैसे स्कूल,छात्रावास, आश्रम शालाओं में आवश्यक मरम्मत एवं अधोसंरचना के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना’ संचालित की जा रही है, इस योजना का उद्देश्य शाला भवनों एवं छात्रावासों की मरम्मत एवं रेनोवेशन कराया जाना है। इसके साथ ही यदि कोई भवन जर्जर एवं अनुपयोगी हो गया हो तो उसको डिमॉलिस कराने के साथ ही आवश्यकतानुसार अतिरिक्त कमरों का निर्माण किया जाना है।
इस दौरान इंजिनियर लोमश देवांगन,मुकेश देवांगन,भुनेश प्रजापति,दानेश्वर सेन,गोविंद प्रजापति,शिवकुमार निर्मलकर, अजय निषाद,अनिल कुर्रे,दाऊ कुंभकार,संतोष कुंभकार,नारा सोनकर,रोहिणी धुव्र,तारा धुव्र, चंपी बाई,भगऊ, मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Exit mobile version