Home Latest मुख्यमंत्री श्रद्धांजलि योजना के राशि के लिये भटक रहे लोगो को तत्काल...

मुख्यमंत्री श्रद्धांजलि योजना के राशि के लिये भटक रहे लोगो को तत्काल राशि दिया जाये

धमतरी | भारतीय जनता पार्टी धमतरी शहर मंडल के महामंत्री निलेश लुनिया,अखिलेश सोनकर ने नगर पालिक निगम आयुक्त का ध्यान आकर्षित कराते हुऐ इस बात से अवगत कराया कि मुख्यमंत्री श्रद्धांजलि योजना के तहत लगभग एक से दो माह से हितग्राहियों को राशि नहीं मिला है,जबकि मुख्यमंत्री श्रद्धांजलि योजना के तहत हितग्राहियों को तत्काल राशि का भुकतान किया जाता है किंतु यहाँ हितग्राही लगातार योजना का लाभ लेने के लिए निगम का चक्कर काट रहे है।
इससे पूर्व भाजपा शासनकाल में यह राशि तुरंत घर मे पहुचा कर दिया जाता था,पर कांग्रेस जब से सत्ता में बैठी है तब से ऐसे हितग्राहियों को राशि के लिए नगर निगम का चक्कर काटना पड़ रहा है,करीब 50 से 60 परिवार ऐसे हैं जो मुख्यमंत्री श्रद्धांजलि योजना का लाभ विगत 1 से 2 माह से नहीं दिया है। नगर निगम ऐसे हितग्राहियों के साथ खिलवाड़ करना बंद करें और अतिशीघ्र राशि हितग्राहियों के घर में जाकर पहुंचाएं।


नगर निगम धमतरी में जब प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री जी की योजना का ये हाल है तो बाकी योजनाओं के बारे में तो कुछ बोला ही नही जा सकता।नगर निगम के अधिकारियों से जब इस विषय पर चर्चा हुई तो उनका कहना है निगम के पास फंड नही है फंड आने के बाद ही भुगतना कराया जायेगा।एक तरफ अधिकारी निगम फंड का रोना रो रहे दूसरी तरफ निगम से बैठक व्यवस्था के नाम पर लाखों रुपयों का खर्च किया गया उस पर अधिकारियों ने चुप्पी साध ली।

Exit mobile version