राजेश रायचुरा/आशीष मिन्नी
जिलाध्यक्ष ने शासन-प्रशासन के कार्यो को सराहा
धमतरी। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन किया गया है, साथ ही शासन-प्रशासन के द्वारा हर जरूरी कदम भी उठाए जा रहे हैं। इधर लॉकडाउन होने से उन गरीब परिवारों को परेशानी हो रही जिनका घर रोज की होने वाली कमाई से चलता है। ऐसे लोगों की मदद करने तथा लॉक डाउन में बिगड़ी अर्थव्यवस्था के बीच शासकीय खजाने को भरने के लिए कांग्रेसियों ने मानो अपनी तिजोरी खोल दी है। कांग्रेसियों के द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में अब तक 15 लाख रूपए जमा किए गए है। कम समय मे रुपए एकत्रित कर सरकार को कोरोना से लड़ने संबल प्रदान करना यही दर्शाता है कि मुश्किल के इस समय में कांग्रेसी ना सिर्फ गरीब परिवारों के साथ खड़े है बल्कि कोरोना को हराने जुटी अपनी सरकार के साथ है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना से मिली जानकारी के अनुसारअब तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमतरी द्वारा 5 लाख 21 हजार रुपए, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरूद द्वारा 1 लाख 52 हजार रुपए, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड द्वारा 1 लाख 50 हजार रुपए, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी द्वारा 1 लाख 1 हजार रुपए, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भखारा द्वारा 48 हजार रुपए, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव द्वारा 37 हजार रुपए, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुकरेल द्वारा 27 हजार रुपए कुल 10 लाख 39 हजार रुपए जमा किये गए। इसी तरह व्यक्तिगत रूप से प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल द्वारा 2 लाख रुपए, सिहावा विधायक लक्ष्मी ध्रुव द्वारा 1 लाख 10 हजार रुपए, पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा द्वारा 38 हजार, पूर्व विधायक हर्षद मेहता द्वारा 35 हजार रुपए, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र लुंकड़ द्वारा 31 हजार रुपए, महापौर विजय देवांगन द्वारा 17 हजार रुपए, जिंप अध्यक्ष कांति सोनवानी द्वारा 15 हजार रुपए, पूर्व ब्लाक ग्रामीण अध्यक्ष निशु चन्द्राकर द्वारा 10 हजार रुपए, सभापति अनुराग मसीह द्वारा 10 हजार रुपए जमा किए गए है। कुल जमा राशि 4 लाख 66 हजार रुपए तथा कमेटी और व्यक्तिगत मिलाकर कुल जमा राशि 15 लाख रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किए गए है। यही नहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना की पहल पर कांग्रेस से जुड़े तथा अन्य व्यपारियों ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष में रकम जमा की, जिसे मिला लिया जाए तो 20 लाख रुपए से अधिक जमा हुए है। इस राशि का उपयोग शासन के द्वारा ना सिर्फ गरीब परिवारों की मदद के लिए किया जाएगा बल्कि कोरोना से लड़ने के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने भी सरकार इस राशि को खर्च करेगी। इधर देखा जा रहा है कि कोरोना से निपटने के लिए जहां सरकार पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही है, वही कांग्रेसियों के द्वारा इसमें पूरा