मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बाल गायिका आरू साहू ने की सौजन्य भेंट

145

नगरी । प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ की बाल गायिका ओजस्वी (आरू) साहू ने सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया।

श्री बघेल ने मुम्बई में आयोजित “बोर्न टू शाइन” प्रतियोगिता में विजयी होने पर आरू को बधाई और शुभकामनाएं दी।
आरू साहू ने अपनी लगन, मेहनत और छत्तीसगढ़ के लोगों के आशीर्वाद से मुम्बई में जी इंटरटेनमेंट लिमिटेड और गिव इंडिया फाउंडेशन के तहत आयोजित “बोर्न टू शाइन” प्रतियोगिता में जीत हासिल की है। उनके इस उपलब्धि से समूचा छत्तीसगढ़ गौरवान्वित हुआ है।
श्री बघेल ने बाल गायिका आरू साहू को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

विदित हो कि आरू साहू नगरी क्षेत्र के ग्राम डोंगरडूला की निवासी है। आरू साहू ने अल्पायु में ही अपनी सुरीली और जादुई आवाज से प्रदेश के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।