Home Latest मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में प्रभावित साहू परिवार के सदस्य राहुल से...

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में प्रभावित साहू परिवार के सदस्य राहुल से की बातचीत: व्यक्त की संवेदना

धमतरी l मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बालोद जिले में बीते रात हुई दुर्घटना से प्रभावित धमतरी जिले के साहू परिवार के सदस्य राहुल साहू से दूरभाष पर बातचीत की और इस घटना पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार उनके साथ है।

 

गौरतलब है कि बालोद जिले के पुरूर और चारामा के बीच बालोदगहन के पास शादी कार्यक्रम में जा रही बोलेरो और ट्रक के बीच में भिड़ंत से यह दुःखद घटना घटी। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिये हैैं।

Exit mobile version