मुख्यमंत्री को दिया मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम का निमंत्रण, गंगरेल आने का दिया आश्वासन

5

धमतरी। 14 एवं 15 अप्रैल को ध्रुव गोंड समाज जिला-धमतरी द्वारा आदिशक्ति माँ अंगारमोती परिसर गंगरेल में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को निमंत्रण दिया गया। महापौर रामू रोहरा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आग्रह किया। इस पर मुख्यमंत्री ने 15 अप्रेल को गंगरेल आने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर समाज के संरक्षक जीवराखन मरई, जयपाल ठाकुर, देवनाथ नेताम, कृष्णा नेताम, महेश रावटे, शिव नेताम, कांशीराम छेदैया, नरसिंग मंडावी, रमी गौतम, भूमिका कोर्राम, पूजा कुंजाम, प्रदीप तुमरेटी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। गौरतलब है कि धमतरी जिले के गंगरेल में आयोजित इस मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह में आदिवासी समाज सहित अन्य समाज के लगभग 55 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा, जिसे लेकर समाज में उत्साह का माहौल है।