Home Latest मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया नववर्ष मिलन

मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया नववर्ष मिलन

धमतरी। मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन संस्था द्वारा बुधवार को गंगरेल में नववर्ष मिलन कार्यक्रम रखा था। जिसमें संस्था के सभी सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम में भविष्य की गतिविधियों को लेकर चर्चा भी हुई।

संस्था के अध्यक्ष अभिषेक पांडे ने बताया समिति द्वारा नियमित रूप से बैठकें आयोजित की जाएंगी और समिति के गतिविधियों को भी बढ़ाया जाएगा। नववर्ष मिलन कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे जिला पंचायत उपाध्यक्ष निशू चंद्राकर ने कहा कि इस संस्था में प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक, पोर्टल सभी के सदस्य हैं आप सभी लगातार मेहनत कर जनता की आवाज को शासन प्रशासन तक पहुंचाते हैं।

यह वर्ष आपके लिए मंगलमय हो। वरिष्ठ पत्रकार प्रेम मगेंद्र ने भी संस्था के सदस्यों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए लगन और मेहनत से कार्य करने की बात कही। नववर्ष मिलन कार्यक्रम में रामाधार यादव, राममिलन साहू, शैलेंद्र नाग, अजय देवांगन,भूपेंद्र पटवा, राजेश रायचूरा, विनी गुप्ता,योगेश साहू, अंकित साहू, डोमन साहू,जीतू साहू, संदेश गुप्ता, बंटी तिवारी,दादू सिन्हा, जय लाल प्रजापति, ऋषभ अग्रवाल, त्रिलोक देवांगन, दुष्यंत घोरपड़े, भागी निषाद आदि मौजूद थे। अंत में भूपेंद्र साहू ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version