मिनीमाता सामाजिक सुधारों का प्रतीक थीं: कवासी लखमा

555

मिनीमाता  ने  दलितों और महिलाओं के उत्थान के लिए  महत्वपूर्ण  कार्य किया :  शरद लोहाना

कांग्रेस  ने मनाई  छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद  मिनीमाता की पुण्यतिथि

धमतरी| छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद  मिनीमाता की पुण्यतिथि जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी  द्वारा जिला अध्यक्ष कांग्रेस कार्यालय रायपुर रोड बठेना चौक में  मनाई गई |  कांग्रेसजनों द्वारा सर्वप्रथम मिनिमाता के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया गया  | उनके व्यक्तित्व-कृतित्व एवं जीवनी पर प्रकाश डालते हुए प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता ने अपना पूरा जीवन मानव समाज के उत्थान और महिलाओं को अधिकार दिलाने के लिए समर्पित कर दिया। मिनीमाता सामाजिक सुधारों का प्रतीक थीं। छत्तीसगढ़ सरकार मिनीमाता के आदर्शो पर चलकर महिला उत्थान के काम कर रही है। उनके आदर्शो पर चलकर ही हमें समृद्ध छत्तीसगढ़ बनाना है।
जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने कहा कि ममतामयी मां मिनीमाता को  उनके स्मृति दिवस पर पूरा छत्तीसगढ़ श्रद्धा के साथ याद कर रहा है। मिनीमाता ने स्वतंत्रता संग्राम में भी योगदान दिया। उन्होेंने सामाजिक कुरीतियों, छूआ-छूत, बाल विवाह, गरीबी, दहेज प्रथा उन्मूलन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया। लोगों की तकलीफ दूर करने और उनको न्याय दिलाने के लिए वे स्वयं पहल करती थीं। उन्होंने दबे, कुचले, शोषित समाज की आवाज बुलंद की। संसद में अस्पृश्यता निवारण अधिनियम को पारित कराने में उन्होंने महती भूमिका निभाई। मिनीमाता को दलितों और महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए कार्यों के लिए सदा याद किया जाएगा।


इस दौरान प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा, पूर्व विधायक हर्षद मेहता, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष कांती सोनवानी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष निशु चन्द्राकर, आलोक जाधव, हरमिंदर छाबड़ा, देवेन्द्र अजमानी, असरफ रोकड़िया, गौरीशंकर पांडये, सलीम रोकड़िया, डिलन चन्द्राकर, वसीम रिज़वी, शिवओम बैगा नाग, मंजीत छाबड़ा, शंकर गवली, विक्रांत शर्मा, अरुण चौधरी, लखन पटेल, नकछेडु राम जगबेहड़ा, तनवीर कुरैशी, मधुकांत राठौर, दीपक सोनकर, सूरज गहरवार, तारिक रज़ा कादरी, ईश्वर देवांगन, अशोक कुर्रे, राजा कुरैशी, बालगोविंद साहू, डिलन चन्द्राकर, चौराराम वर्मा, सूर्यकांत साहू, गीताराम सिन्हा, अंबर चंद्राकर शिवम राय संकेत गुप्ता, विजेंद्र रामटेके, आशीष बंगानी, राजेन्द्र यादव,  आकाश  यादव  उपस्थित रहे।