मिट्टीतेल छिड़ककर महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

499

नगरी| नगरी ब्लॉक के ग्राम गोरसानाला की एक महिला ने मिट्टीतेल छिडककर आत्महत्या का प्रयास किया | इस घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नगरी ले गये |गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है | ग्राम गोरसानाला  निवासी रामेश्वरी बाई पति चंद्रभान उम्र 32 वर्ष घर पर अकेली थी | खुद को कमरे में बंदकर स्वंय के ऊपर मिट्टीतेल छिडककर आग लगा ली | जब आग की जलन को वह सहन नही कर पाई तो उसने आग बुझाने की कोशिश की|

परिवार के सदस्य जब घर पहुचे तो महिला को जली हुई अवस्था में पाकर हतप्रभ रह गए|  तुरंत उसे निजी वाहन से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नगरी लाया गया | यहां महिला का प्राथमिक उपचार किया गया।  65 -70 प्रतिशत  जल जाने के कारण महिला को जिला चिकित्सालय में दाखिल कराया गया है।