Home Latest माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्म शताब्दी वर्ष ग्राम – पिपरछेड़ी...

माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्म शताब्दी वर्ष ग्राम – पिपरछेड़ी (कण्डेल )

धमतरी | व्यसनमुक्ति त्रिदिवसीय 5 कुंडीय महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण कथा ,सत्संग प्रवचन तीन दिन तक ज्ञान की अविरल धारा प्रवाह होता रहा । अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक संरक्षक युग दृष्टा वेद मूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण में धर्म की बस्ती ग्राम पिपरछेड़ी( कण्डेल )5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया गया था । वर्तमान में आस्था संकट एवं विचारों में मलीनता का परिष्कार करने युग निर्माण योजना का अभ्युदय हुआ , जो विचार क्रांति अभियान के रूप में विश्व में सफलता पूर्वक दैदिप्यमान है । इसी परिपेक्ष्य में महानुभावों में व्यसन मुक्ति एवं राष्ट्र संवर्धन हेतु यह यज्ञ अनुष्ठान किया गया था । जिससे मनुष्य में देवत्व का उदय एवं धरती पर स्वर्ग का अवतरण होगा । यज्ञ में विभिन्न संस्कार – दीक्षा संस्कार 7 , गर्भ संस्कार 9 , अन्नप्राशन संस्कार 5 , विद्या आरंभ संस्कार 30 संपन्न हुआ । आसपास के भक्तगण बड़ी संख्या में पधारे थे। पारसमणी साहू , नोहर सिंह साहू ,शांतिलाल साहू ,चंद्रहास साहू, ढाल सिंह साहू ,तुकाराम साहू, हंसदेश साहू, घनश्याम साहू , भीमराम साहू ,पवन चंदन ,गुलशन साहू, दशरथ साहू ,मोतीलाल साहू, दौलत राम चंदन ,निलेश रगरा, मंगल ध्रुव ,श्रीमती केक्ती साहू, श्रीमती खोमिन साहू, श्रीमती सुभाषिनी साहू , हेमलता साहू, श्रीमती फूलबासन साहू, श्यामसुंदर साहू ,जीवनलाल सोनवानी प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ कौशल प्रसाद साहू श्री घनश्याम ठाकुर धमतरी समस्त गायत्री परिवार उपस्थित रहे ।

Exit mobile version