धमतरी। नगर पंचायत आमदी में पदस्थ महिला सब इंजीनियर पूजा सार्वा पर हुए हमले से छत्तीसगढ़ डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन इकाई धमतरी में आक्रोश है। बुधवार को संघ के अध्यक्ष एचसी राजहंस व अन्य पदाधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और उनका हाल-चाल जाना | ज्ञात हो कि मंगलवार को अतिक्रमण कार्यवाही के दौरान बुजुर्ग व्यक्ति ने महिला सब इंजीनियर के सिर पर लकड़ी से वार कर दिया था जिसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस आरोपी 