Home Latest महाशिवरात्रि पर विशाल भंडारा 15 फरवरी को देऊरघाट पंचमुखी महादेव परिवार ने...

महाशिवरात्रि पर विशाल भंडारा 15 फरवरी को देऊरघाट पंचमुखी महादेव परिवार ने महापौर रामू रोहरा को दिया आमंत्रण

धमतरी। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दिनांक 15 फरवरी 2026, दिन रविवार को महिमा सागर वार्ड एवं विंध्यवासिनी वार्ड में भगवान भोलेनाथ की कृपा से विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों के लिए पूजन, आरती एवं प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए देऊरघाट पंचमुखी महादेव परिवार के पदाधिकारियों ने नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर श्री रामू रोहरा से सौजन्य भेंट कर उन्हें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। महापौर श्री रोहरा ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करते हैं। आयोजक समिति ने बताया कि भंडारा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

Exit mobile version