
भगवान महावीर जी द्वारा प्रतिपादित सत्य, अहिंसा एवं आत्मसंयम की शिक्षाएं सदैव समाज का मार्ग प्रशस्त करती रहेंगी – रंजना साहू
धमतरी | महावीर जयंती के उपलक्ष्य में जैन समाज द्वारा नगर में धूमधाम और भव्यता के साथ शोभायात्रा निकाली गई,जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे, शोभायात्रा में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रंजना साहू भी शामिल हुईं और समाजजनों से भेंट कर उन्हें पावनपर्व महावीर जयंती की बधाई दी,वहीं समाजजनों को बधाई देते हुए श्रीमती रंजना साहू ने कहा सत्य, अहिंसा और अपरिग्रह की प्रतिमूर्ति, जैन धर्म के भगवान महावीर जी की जयंती पर समस्त धमतरी एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, ‘भगवान महावीर जी’ के दिव्य उपदेश मानवता को अहिंसा, आत्मसंयम, सदाचार और सामाजिक समरसता के मार्ग पर अग्रसर करते हुए जीवन को श्रेष्ठ, अनुशासित एवं सार्थक बनाने की प्रेरणा देते हैं। भगवान महावीर जी द्वारा प्रतिपादित सत्य, अहिंसा एवं आत्मसंयम की शिक्षाएं सदैव समाज का मार्ग प्रशस्त करती रहेंगी।हम सब भगवान महावीर स्वामी जी द्वारा दिये गए सन्मार्ग पर अग्रसर होकर समाज कल्याण का संकल्प लें। उक्त अवसर पर समाज प्रमुख पारसमल जी गोलछा ,धरमचंद जी पारख ,प्रकाश गोलछा ,निर्मल बराडिया ,नवीन संखला,नीरज नाहर,आकाश गोलछा, महावीर चोपड़ा,संकेत बारड़िया सहित शोभायात्रा में शामिल समाज जनों से मुलाकात कर बधाई दी। साथ में चंद्रकला पटेल नम्रता माला पवार , विशाल राम रखयानी,लक्ष्मण गौतम,पूजा कुंजाम सहित अनेक लोग उपस्थित थे ।






