महापौर रामू रोहरा ने किया ग्राम मोखा में भव्य आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण

4

धमतरी | ग्राम पंचायत मड़ाईभाठा अंतर्गत ग्राम मोखा में नव-निर्मित भव्य आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम धमतरी के महापौर श्री रामू रोहरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राथमिक साख सहकारी समिति कुर्रा-बागतराई के मुरारी यदु ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में अध्यक्ष जिला पंचायत अरुण सार्वा,अमन राव (अध्यक्ष भाजपा मंडल रावां, धमतरी), महेश राम यदु (ग्राम पटेल), बिसौहा राम साहू (ग्राम पटेल, बागतराई), देहुती साहू (सभापति म.बा.वि.ज. धमतरी), परमेश्वर साहू (पूर्व अध्यक्ष सोसाइटी तरसींवा), शांतनु राव शिंदे (वरिष्ठ कार्यकर्ता), रेवा राम साहू (संचालक लोक कलामंच हरेली), घनश्याम देवांगन एवं लिलेश्वरी साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री रामू रोहरा ने विस्तृत रूप से कहा कि आंगनबाड़ी भवन केवल एक भवन नहीं, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। यहां से बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा, पोषण और संस्कार मिलते हैं, जो उनके संपूर्ण व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ तब मिलता है जब ऐसे भवनों के माध्यम से गांव के हर बच्चे और माताओं तक सुविधाएं पहुंचती हैं। महापौर श्री रोहरा ने आगे कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और पोषण की व्यवस्था को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि वे बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य व शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। साथ ही ग्रामवासियों से आह्वान किया कि वे इस भवन का संरक्षण करें और बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी भेजकर इसका पूरा लाभ उठाएं। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास हेतु हरसंभव सहयोग किया जाएगा। समारोह में बड़ी संख्या में वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे, जिनमें कमलेश यदु, बलदाऊ राम, यशवंत जी, सरजू साहू, उत्तम प्रजापति, केजूराम ध्रुव, मोती राम, गिरधरी लाल, नानकचंद, रामस्वरूप साहू, प्रेम देवांगन, संजय ध्रुव, पुनाराम, उमेंद्र साहू, उमेश यादव, रोहित देवांगन, निमेश साहू, राजाराम देवांगन, कांशी राम, संतोष देवांगन, धर्मेंद्र साहू, मनोज साहू, बिरेन्द्र साहू, किशन साहू, खेमु राम, राम जी यादव, पवन साहू सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे। इसके अलावा पंचगण में गणेश यदु, खोमन प्रजापति, गजानंद देवांगन, भूषण साहू, जामुन यदु, सुमित्रा निषाद, बृजबाई साहू, इंद्राणी साहू, प्रमिला साहू, दुर्गा साहू एवं जैनी बाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।