Home Latest महापौर रामू रोहरा की पहल पर मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत...

महापौर रामू रोहरा की पहल पर मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत मिला ₹2 करोड़ का विशेष अनुदान 

जनसेवा के संकल्प को मिली ऊर्जा!, महापौर रामू रोहरा की पहल पर मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत मिला ₹2 करोड़ का विशेष अनुदान 
धमतरी | नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महापौर श्री रामू रोहरा ने CSPDCL (विद्युत विभाग) के अधिकारियों, नगर निगम प्रशासन तथा एम.आई.सी. सदस्यों के साथ गहन समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में महापौर ने नगर के कई वार्डों में जर्जर हो चुकी विद्युत लाइनें, ट्रांसफॉर्मर की  नए खंभा केबल लाइन  और अनियमित सप्लाई जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस सक्रिय पहल का परिणाम रहा कि ₹2 करोड़ की स्वीकृति मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना अंतर्गत प्राप्त हुई।
 महापौर ने कहा: “हर घर रोशन हो, हर मोहल्ला रोशन हो — यही मेरा सपना है। यह स्वीकृति केवल रकम नहीं, बल्कि विकास की रौशनी है।”
 जल्द ही होंगे ये कार्य शुरू:
•जर्जर विद्युत लाइनों का जीर्णोद्धार
•नए ट्रांसफॉर्मरों की स्थापना
•अतिरिक्त पोल व केबल बिछाने का कार्य
•अंधेरे क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट्स की व्यवस्था
 यह निर्णय धमतरी को स्मार्ट और सुरक्षित शहर की दिशा में एक ठोस कदम है।
जनता की समस्याओं को समाधान में बदलना ही सच्ची जनसेवा है — और यही है महापौर रामू रोहरा की कार्यशैली।
Exit mobile version