Home Latest महापौर रामू रोहरा अन्नप्राशन कार्यक्रम में हुए शामिल, परिवार को दी शुभकामनाएं

महापौर रामू रोहरा अन्नप्राशन कार्यक्रम में हुए शामिल, परिवार को दी शुभकामनाएं

धमतरी। नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शुभम जायसवाल की भतीजी, अमित जायसवाल की सुपुत्री एकांक्षी के अन्नप्राशन संस्कार कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस पावन अवसर पर महापौर रोहरा ने नन्हीं एकांक्षी को स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान करते हुए उसके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। महापौर रामू रोहरा ने कहा कि अन्नप्राशन संस्कार हमारी सनातन संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है, जो बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं परिवार की खुशहाली का प्रतीक है। उन्होंने इस शुभ अवसर पर जायसवाल परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम पारिवारिक, धार्मिक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर परिवार के सदस्य, रिश्तेदार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Exit mobile version