Home Latest महापौर ने राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ी ओलंपिक मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले...

महापौर ने राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ी ओलंपिक मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को प्रदान की प्रोत्साहन राशि

धमतरी | छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन ग्रामीण,जोन, विकासखंड, जिला स्तर के पश्चात राज्य स्तर पर आयोजित हुई थी जिसमें धमतरी जिला का प्रतिनिधित्व करते हुए नगरी विकासखंड के ग्राम भिरावड़ के प्रतिभागीयो ने 0 से 18आयु वर्ग मे संखली खेल मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया,जिस पर महापौर विजय देवांगन,पार्षद जनो ने नगर निगम कार्यालय में खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए 10,000 हजार रूपये का प्रोत्साहन राशि भेंट की।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य अवैश हाशमी,कमलेश सोनकर, ज्योति वाल्मीकि,पार्षद दीपक सोनकर,ममता शर्मा,नीलू पवार,सविता तोमन कवंर,लुकेश्वरी साहू,एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष राजा देवांगन,जय श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Exit mobile version