Home Latest महापौर के लिए भाजपा से जगदीश रामू रोहरा , कांग्रेस से विजय...

महापौर के लिए भाजपा से जगदीश रामू रोहरा , कांग्रेस से विजय गोलछा

छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव होना है  भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने 10 नगर निगमों के लिए महापौर प्रत्याशियों की सूची जारी की है। कांग्रेस ने महापौर पद के लिए कई दिग्गजों को चुनावी मैदान में उतरा है। वही धमतरी से कांग्रेस ने विजय गोलछा को प्रत्याशी बनाया है |

धमतरी | बीजेपी ने  धमतरी नगर निगम महापौर के लिए प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा को प्रत्याशी बनाया है तो वही कांग्रेस ने विजय गोलछा को | भाजपा-कांग्रेस दोनों के प्रत्याशी अपनी प्राथमिकता के रूप में रुके विकास कार्यो को गति देने का दावा कर रहे है। कांग्रेस से प्रत्याशी चुने गए विजय गोलछा लम्बे समय से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्त्ता है विजय गोलछा ने कहा की पहली प्राथमिकता शहर का विकास करना है, सड़को पर जनता के बीच हमेशा नजर आऊंगा। एक तरफ भाजपा में प्रदेश महामंत्री  जगदीश रामू रोहरा तो दूसरी तरफ कांग्रेस का  लम्बा  राजनीति अनुभव रखने वाले विजय गोलछा ऐसा माना जा रहा है की दोनों प्रत्याशियो में कांटे की टक्कर है पर वक्त ही बतायेगा की  जीत का ताज किसके सर पर जाता है।

Exit mobile version