मजदूर पर हसिया से हमला करने वाला विधि से संघर्षरत बालक सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही से अभिरक्षा में लिया गया

12

 मजदूर पर हसिया से हमला करने वाला विधि से संघर्षरत बालक सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही से अभिरक्षा में लिया गया,  मामूली विवाद के दौरान युवक पर किया गया जानलेवा हमला – धमतरी पुलिस ने आरोपी विधि से संघर्षरत बालक को विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर किशोर न्यायालय बोर्ड धमतरी के समक्ष किया प्रस्तुत

धमतरी |  पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा मारपीट एवं जानलेवा हमले के एक मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया गया है। घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 12.11.2025 को दोपहर लगभग 02:15 बजे, प्रार्थी आशुतोष यादव उर्फ आशीष यादव, जो श्यामतराई सब्जी मंडी में मजदूरी करता है, अपने घर लौट रहा था। जब वह बासपारा सुलभ शौचालय के पास पहुँचा, तभी विधि से संघर्षरत बालक ने उसे रोककर कहा कि वह “उत्तम निर्मलकर (सब्जी ठेला वाला)” से मजदूरी का पैसा क्यों मांग रहा है। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके दौरान विधि से संघर्षरत बालक ने पहले गाली-गलौज की और तत्पश्चात कमर में छिपाकर रखे लोहे के हसिया से हमला कर दिया।हमले में प्रार्थी को सिर, पीठ एवं बाएँ हाथ की कोहनी पर चोटें आईं तथा दाहिने अंगूठे पर गहरा घाव हो गया। घटना के बाद आरोपी बालक मौके से फरार हो गया।

 पुलिस की कार्यवाही प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 306/2025 धारा 296, 118(1) भारतीय न्याय संहिता (B.N.S.) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। जांच के दौरान मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना के बाद फरार विधि से संघर्षरत बालक की पतासाजी की गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी बालक को अभिरक्षा में लेकर संवेदना कक्ष के माध्यम से विधिक प्रक्रिया अपनाई गई। आरोपी बालक की सामाजिक पृष्ठभूमि रिपोर्ट तैयार कर उसे किशोर न्यायालय बोर्ड धमतरी के समक्ष न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया है। मुख्य आरोपी – विधि से संघर्षरत बालक