Home Latest मगरलोड थाना परिसर में भाजपा मंडल मगरलोड का सांकेतिक धरना

मगरलोड थाना परिसर में भाजपा मंडल मगरलोड का सांकेतिक धरना

धमतरी (मगरलोड) | टूलकिट (गुप्त दस्तावेज) बनाकर देश के खिलाफ षड्यंत्र रचने वाली कांग्रेस पार्टी द्वारा भाजपा नेताओं पर झूठे F.I.R करने वाली, लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की हत्यारी छ.ग. की कांग्रेस सरकार के खिलाफ आज जिला भाजपा संगठन के निर्देश पर जिला भाजपा के मंत्री दुरसंचार निगम के सदस्य एवं मगरलोड मंडल प्रभारी राजेंद्र गोलछा, जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा भीखम सेन,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पिछड़ावर्ग मोर्चा शत्रुघ्न साहू ,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती राखी साहू ने सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना गाइडलाइन का पालन कर नगर भ्रमण करते हुए मुख्य चौक पहुँचे |

जहाँ पर भाजपा मंडल एवं युवा मोर्चा के महामंत्री एवन साहू, रामायण सिन्हा,सांसद प्रतिनिधि भवानी यादव मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष टीकम साहू, अशोक साहू, जीवराखन साहू , हेमप्रकाश साहू, घनश्याम साहू ,मुरली सिन्हा, नेमु निषाद,राजेन्द्र पटेल द्वारा तिलक लगाकर स्वागत पश्चात् आगे राधाकृष्ण मंदिर पास महिला मोर्चा के श्रीमती दुर्गा साहू ,श्रीमती कविता यादव, श्रीमती शांति देवांगन,श्रीमती नंदनि सिन्हा कु. संध्या साहू ने स्वागत किया । उसके बाद सभी कार्यकर्ताओ ने भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए थाना परिसर में जाकर टूल किट मामले में गिरफ्तारी देने के लिए मगरलोड थाना मे शाम पांच बजे तक गिरफ्तार करने की मांग करते हुए डटे रहे है ।थाना प्रभारी द्वारा धारा 151 लगाते हुए गिरफ्तार करते हुए मुलचका पर भाजपा नेताओं को छोड़ा गया।

Exit mobile version