Home Latest मगरलोड के मोहेरा स्थित निराई माता मंदिर में दर्शनार्थियों ने ली मतदान...

मगरलोड के मोहेरा स्थित निराई माता मंदिर में दर्शनार्थियों ने ली मतदान की शपथ

धमतरी । लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत आगामी 26 अप्रैल को जिलेवासी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश और सी ई ओ जिला पंचायत तथा स्वीप जिला नोडल अधिकारी सुश्री रोमा श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जिले में शत प्रतिशत मतदान के मद्देनजर अनेक स्वीप गतिविधियां संचालित की जा रही है।

नवरात्रि पर्व पर देवी मंदिरों में विशेष मेला आयोजित होता है। इन्हीं में आज मगरलोड के मोहेरा स्थित निराई माता मंदिर में आयोजित मेला में ग्रामवासियों सहित आस पास के क्षेत्र से पहुंचे दर्शनार्थियों ने स्वीप रैली निकालकर मतदान करने की शपथ ली।

Exit mobile version