
धमतरी | 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर कुकरेल मंडल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक महेन्द्र पंडित ने कहा कि पार्टी में जिलाध्यक्ष की भूमिका घड़ी की बैटरी की तरह होती है। जिस प्रकार घड़ी के कांटों को लगता है कि घड़ी उनके कारण चल रही है परंतु वास्तव में यदि बैटरी न हो तो कांटों का कोई मोल नही होता
ठीक उसी प्रकार भारतीय जनता पार्टी में जिले के कप्तान की भूमिका होती है। जिले में संगठन की गतिविधियों का संचालन जिलाध्यक्ष के अधीन होता है परंतु कभी कभी पदाधिकारी जिले के कप्तान को ही चुनौती देने की नादानी कर बैठते हैं। ऐसा केवल वही कार्यकर्ता या पदाधिकारी कर सकता है जिसे पार्टी की रीति नीति और संविधान का भान नही होता। स्थापना दिवस के अवसर पर जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार ने कुकरेल मंडल की बैठक में उपस्थित बूथ अध्यक्षों का तिलक लगाकर सम्मान किया। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस के दिन ही पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर सभी बूथ अध्यक्षों के निवास पर उनके नाम की पट्टिका लगाने तथा पार्टी का झंडा लगाने का कार्य किया जा रहा है। निश्चित रूप से इससे बूथ के कार्यकर्ता के सम्मान में वृद्धि होगी और वह अधिक ऊर्जा से कार्य कर सकेगा। संयोग से बैठक के बीच मे ही भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री एवं रायपुर दक्षिण के विधायक माननीय बृजमोहन अग्रवाल का फोन आया। उन्होंने फोन से ही कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई दी तथा उनका कुशलक्षेम पूछा। बैठक को संबोधित करते हुये जिला महामंत्री कविन्द्र जैन ने कहा कि आज से भाजपा में नए युग का सूत्रपात हुआ है। संभवतः यह पहला अवसर है जब पार्टी का कोई कार्यक्रम शतप्रतिशत बूथों पर केंद्रित हो कर संपन्न हो रहा है। आज से संगठन की बूथ इकाई भी पूर्णतः क्रियाशील हो गयी है। बैठक को मंडल प्रभारी कमल डागा जिला उपाध्यक्ष अरविंदर मुंडी भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारी कीर्तन मीनपाल एवं मंडल अध्यक्ष टेलेश्वर ठाकुर ने भी संबिधित किया। आभार प्रदर्शन प्रेमलाल सलाम ने किया। बैठक में विशेष रूप से मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन हेमंत चंद्राकर रोहिताश मिश्रा घनश्याम साहू आकाश पांडेय वामन साहू फत्तेलाल ध्रुव शुभम यदु चंद्रकला साहू ईश्वरी नेताम बूथ अध्यक्ष देवचरण सिन्हा सखाराम ताम्रकार ननकू मानिकपुरी संजय नेताम हेमलाल ध्रुव मिलाप साहू कुंजलाल सिन्हा देवगन नेताम रूपोतीन नागवंशी बृजलाल मंडावी सहित मंडल एवं बूथ के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक के उपरांत प्रमुख नेताओं ने बूथ अध्यक्ष देवचरण सिन्हा के निवास पर जाकर नाम पट्टिका एवं झंडा लगाया।