
धमतरी | शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोथली में 25 अप्रैल मंगलवार को कक्षा नौवीं व ग्यारहवीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती संयोगिनी रामटेके शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्य गिरिधर लाल सेन सांसद प्रतिनिधि , सोनाराम साहू विधायक प्रतिनिधि, गुहलेद सन्हरा कमल दास जी के द्वारा मां सरस्वती के तैल चित्र पर पूजा अर्चना व सरस्वती वंदना किया गया। अतिथियों का स्वागत पश्चात एलएन साहू व्याख्याता द्वारा परिणाम की घोषणा की गई ।जिसमें कक्षा 9 वीं का परिणाम 70% ,11 वीं का परिणाम 78.68% रहा । कक्षा 9वी में कुमारी दीपा 90.85% प्रथम कुमारी , द्वितीय तनुजा 88.5% तृतीय कुमारी खुशी साहू 86 .17% तथा कक्षा 11 वीं कला में प्रथम कुमारी प्रभा 86.80% द्वितीय कुमारी सुनीता 76.40% तृतीय खिलेंद्र कुमार 76.20% 11वीं प्रथम उज्जवल साहू गणित88.2 % द्वितीय कुमारी दुलेश्वरी साहू गणित 87.6% तृतीय कुमारी यामिनी 86.6% एवं 11वीं वाणिज्य में प्रथम कुमारी खुशबू ने 68%प्राप्त किया सभी उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को अंक सूची प्रदान किया गया । तथा अतिथियों के द्वारा बधाई व शुभकामनाएं दी गई। गणित विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा कर प्रमाण पत्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया ।

उसके मार्गदर्शक शिक्षिका श्रीमती मंजूषा साहू व्याख्याता व कुमारी दीप्ति शुक्ला व्याख्याता रहे ।प्रथम मेनू राम, रामखिलावन ,भावेश उपासना , द्वितीय स्थान धारणा, जगेंद्र मुरलीधर, तृतीय स्थान यूरेखा ज्ञानिक रहे। स्काउट गाइड के प्रभारी स्काउट मास्टर गणेश प्रसाद साहू द्वारा तृतीय सोपान प्रमाण पत्र का वितरण किया गया एवं संस्कृति ज्ञान परीक्षा का प्रमाण पत्र श्रीमती रेणुका ध्रुव व्याख्याता द्वारा वितरित किया गया ।इस अवसर पर राम शरण मिश्रा ,धनंजय सोनकर, एल एन शांडिल्य , राकेश साहू ,गोविंद सिन्हा ,डोमन ध्रुव, विनोद ध्रुव गोपेश साहू ,महेंद्र साहू, रेखा देहारी ,स्वाति सोरी ,दुर्गा साहू ,किशोरी कश्यप, विमला साहू, लखन्तीन, व शाला प्रबंधक एवं विकास समिति के अध्यक्ष श्री घनश्याम साहू पुरुषोत्तम साहू चैनू राम धृतलहरे ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।





