Home Latest भारत की ताकत का अहसास दुनिया ने भी किया है, हमें अपनी...

भारत की ताकत का अहसास दुनिया ने भी किया है, हमें अपनी सेना पर गर्व है- रंजना साहू

भारत- पाक युद्ध पर रंजना साहू का बयान,कहा पाकिस्तान अपने वजूद को जूझेगा

धमतरी | आतंकियों के खिलाफ भारत के चलाए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अब जनप्रतिनिधियों नेताओं की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है. पूर्व विधायक रंजना साहू ने इसे भारत का बदला बताया है, देश को इस घड़ी का इंतजार था. प्रधानमंत्री ने इस घटना के बाद से लगातार योजना बनाकर काम किया और आज पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए, देश विरोधी ताकतों को नष्ट करने के लिए जो प्रयास किया,इसका इंतज़ार पूरा देश कर रहा था,और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व का नया भारत है यह किसी से डरने और दबने वाला नहीं है,हमें भारत की सैन्य सेना पर गर्व है हमारे सशस्त्र बल हर मोर्चे पर भारत की रक्षा कर रहे हैं,अब दुनिया भी भारत की सैन्य शक्ति देखेगी और भारत फिर से दुनिया को अटल जी का वह संदेश दोहराएगा जब कारगिल युद्ध के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था हम शांति तो चाहते हैं ये दुनिया ने देखा होगा,पर हम शांति की रक्षा के लिए अपनी शक्ति का प्रदर्शन भी कर सकते हैं ये दुनिया अब देखेगी,उसी तरह वर्तमान में पाकिस्तान द्वारा नापाक हरकतें जो लगातार हो रही हैं पाकिस्तान को इसकी पाई पाई का हिसाब हमारी सेना दे रही है,प्रत्येक भारतवासी अपनी सेना का मनोबल बढ़ाते हुए खड़ा है।

Exit mobile version