Home Latest भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ विधायक रंजना साहू कोलियारी दर्री...

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ विधायक रंजना साहू कोलियारी दर्री खरेंगा दोनर सड़क मार्ग के लिए 19 एवं 20 नवंबर को करेंगे पदयात्रा

धमतरी | धमतरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लगातार बहुप्रतीक्षित मांगों के निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिल रही है, किंतु आज पर्यंत तक कोलियारी दर्री खरेंगा दोनर मार्ग के सड़क निर्माण कार्य की मजबूती करण एवं चौड़ीकरण हेतु लगातार अंचल के क्षेत्रवासियों एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा मांग किए जाने के उपरांत आज भी सिर्फ आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिलने के कारण धमतरी भारतीय जनता पार्टी के साथ विधायक रंजना डीपेंद्र साहू क्षेत्रवासियों के साथ पदयात्रा करेंगे। जिसके अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं मंडल के पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ विधायक रंजना साहू 19 नवंबर दिन शनिवार को झुरानवागांव से पदयात्रा प्रारंभ करते हुए |

बारना, सिवनी, सेमरा, दोनर, ढीमरटीकुर नवागांव देवपुर तक पदयात्रा करेंगे, डोंगेस्वर धाम देवपुर में विश्राम उपरांत दिनांक 20 नवंबर दिन रविवार को पुनः पदयात्रा प्रारंभ करेंगे जिसके अंतर्गत देवपुर से सारंगपुरी, खरेंगा, दर्री, परसुली, कलारतराई, अमेठी कोलियारी तक पदयात्रा करेंगी, कोलियारी में क्षेत्रवासियों के साथ सड़क निर्माण के लिए समस्त भारतीय जनता पार्टी सहित विधायक रंजना डीपेंद्र साहू मुख्यमंत्री, विभागीय मंत्री सहित विभागीय अधिकारि के नाम पर ज्ञापन सौंपेंगी। भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं विधायक श्रीमती साहू ने समस्त क्षेत्रवासियों से इस पदयात्रा में सम्मिलित होने का आवाहन किए हैं। इस पदयात्रा के लिए विस्तृत चर्चा की गई जिसमें विधायक के साथ भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष कुंजलाल देवांगन, पुर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बालाराम साहू, जिला भाजपा स्थाई आमंत्रित सदस्य दयाराम साहू, भोथली मंडल अध्यक्ष हेमंत चंद्राकर, जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू, मंडल महामंत्री संतोष चंद्राकर, मंडल महामंत्री मिश्री पटेल, मंडल मंत्री आनंद मेश्राम, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रीतम साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Exit mobile version