
धमतरी | भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू का 10 नवम्बर को धमतरी आगमन होगा | उनका अम्बेडकर चौक में भव्य स्वागत किया जाएगा | बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाइक रैली का शुभारंभ किया जाएगा | रैली अम्बेडकर चौक से शुरू होकर रत्नाबाँधा चौक होते हुए पुराना बस स्टैंड में स्थित हनुमान मंदिर में प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू एवं कार्यकर्ताओं द्वारा द्वारा पूजा अर्चना पश्चात घड़ी चौक से निकलकर रत्नाबाँधा चौक होते हुए जिला भाजपा कार्यालय में सम्पन्न होगी| जहाँ प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।