Home कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा द्वारा 20 फरवरी को सड़क से सदन तक हल्ला...

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा 20 फरवरी को सड़क से सदन तक हल्ला बोल कार्यक्रम

धमतरी | भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में महिला मोर्चा द्वारा 20 फरवरी को सड़क से सदन तक हल्ला बोल कार्यक्रम के सभी जिलों में धरना प्रदर्शन के रूप में किया जाना है। जिसके अंतर्गत धमतरी जिले में भी यह कार्यक्रम किया जाना है जिसके तैयारी के दृष्टिकोण से आज भाजपा जिला कार्यालय में आवश्यक बैठक रखा गया था।

जिसमें महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष बीथिका विश्वास ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में जब से कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई है दलितों, आदिवासियों समेत समाज के हर वर्ग के खिलाफ संगीन अपराधों की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है एवं विभिन्न वर्गों की महिलाओं के खिलाफ दुष्कर्म एवं अन्य मामलों की चिंताजनक वृद्धि हुई है। जिसमें कांग्रेस सरकार न केवल पूरी तरह से खामोश है। बल्कि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तब इसे छोटा अपराध कहने से भी नहीं हिचकते ।राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र के रूप में प्रसिद्ध कोरवा जनजाति की नाबालिग बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म और पिता ,भाई की हत्या ने इस तिहरे हत्याकांड ने तो प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है इस प्रकार के घटनाओं से व्यथित होकर महिला मोर्चा जिला धमतरी के द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि दिनांक 20 फरवरी दिन शनिवार को दोपहर 12 बजे से घड़ी चौक में एक दिवसीय जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम से कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाना है। इस बैठक में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी जिला धमतरी के अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार, जिला महामंत्री कविंद्र जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष रामू रोहरा, महिला मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा, अर्चना चौबे, सरला जैन , श्यामा साहू, दमयंती साहू,गायत्री सोनी, सरिता यादव संतोषी साहू चंद्रकला पटेल ममता सिन्हा,दीपा सोनवानी,रेशमा शेख, ईश्वरी नेताम, रितु साहू, प्राची सोनी, गीतेश्वरी साहू, सुशीला तिवारी, संगीता जगताप, विजय साहू , मुरारी यदु, विजय मोटवानी ,कीर्तन मीनपाल, अखिलेश सोनकर, केशव साहू ,निरंजन साहू , मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Exit mobile version