भाजपा को मिल रहा जनता का भरपूर समर्थन – नीशू शर्मा

165

10 दिनों से भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रहे जिला संगठन प्रभारी नीलू शर्मा
चारामा मंडल के साल्हेटोला शक्ति केन्द्र में हरत शर्मा, रवि तिवारी, महेन्द्र कुमार सिन्हा, अशोक वालेचा व श्री सोनवानी के साथ डटे रहे प्रचार में

धमतरी | भानूप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव में भाजपा अपने प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के पक्ष में प्रचार-प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी। अंतिम समय तक चुनाव प्रचार में भाजपा ने ताकत झोंकी है। न सिर्फ भानुप्रतापपुर क्षेत्र में बल्कि प्रदेश भर के नेता चुनाव प्रचार में डटे हुए है। इसी कड़ी में धमतरी जिला भाजपा संगठन प्रभारी  व प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा भी अन्य नेताओं के साथ प्रचार-प्रसार में जुटे हुए है। हाईवे चैनल से चर्चा के दौरान नीलू शर्मा ने बताया कि विगत 10 दिनों से वे भानूप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार में डटे हुए है। उन्हें पार्टी संगठन द्वारा चारामा मंडल अन्तर्गत साल्हेटोला शक्ति केन्द्र का प्रभार सौंपा गया है। जिसके तहत वे डेराखोखा, चुचुरुंगपुर, कुर्रुटोला सहित कई गांव में लगातार प्रचार प्रसार कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनता से मतदान की अपील कर रहे है। प्रचार के दौरान उनके साथ ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हरत शर्मा, झुग्गी झोपड़ी  प्रकोष्ठ के सहसंयोजक श्री सोनवानी, अशोक वालेचा, रवि तिवारी व नंदकुमार सिन्हा व अन्य कार्यकर्ता जुटे हुए है। सभी  पूरे निष्ठा से पार्टी के निर्देशों का पालन करते हुए प्रचार-प्रसार कर रहे है। श्री शर्मा ने आगे बताया कि प्रचार के दौरान यह आभास हुआ कि जनता कांग्रेस के नीतियों से त्रस्त हो चुकी है।  और भाजपा प्रत्याशी को भरपूर समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस अपनी कमजोर स्थिति को भांप चुकी है। इसीलिए भाजपा प्रत्याशी पर कई आरोप लगा रही है। लेकिन जनता सब जानती और कांग्रेस के इस प्रपंच का चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट कर मुंह तोड़ जवाब देगी।

उल्लेखनीय है कि जिला भाजपा संगठन प्रभारी नीलू शर्मा  सालों से पार्टी के प्रति समर्पित है। उनके निष्ठा व काबिलियत को देखते हुए आला कमान द्वारा उन्हें कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाती है। इसी कड़ी में भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उक्त जिम्मेदारी पर श्री शर्मा अपनी टीम के साथ खरा उतर रहे है। जनता से सीधे संवाद कर डोर टु डोर जनसम्पर्क किया जा रहा है। जन सभाएं ली जा रही है। जनता को भाजपा की नीतियों से अवगत कराते हुए कांग्रेस सरकार के वादा खिलाफी जानकारी दी जा रही है।