भाजपा कुकरेल मंडल ने मनाई पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

589

नगरी | भारतीय जनता पार्टी कुकरेल मंडल में एकात्म मानववाद के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी, जनसंघ के  पुरोधा , मार्गदर्शक पं दीनदयाल उपाध्याय की  जयंती ग्राम केरेगांव में भरतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री एवं कुकरेल मंडल के प्रभारी राजेन्द्र गोलछा के मुख्य अतिथि एवं मंडल अध्यछ टेलेश्वर ठाकुर की अध्यक्षता में मनाई गई ।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजाराम मंडावी ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य फत्तेलाल ध्रुव, महामंत्री अखिलेश प्रजापति, उपाध्यक्ष श्रीमति चन्द्रकला साहू, नारायण साहू, सरपंच महेश गोटा, पूर्व सरपंच श्रीमति रूपोतिन नेताम, उपाध्यक्ष शोरी,सरपंच ईश्वरी नेताम, घनश्याम साहू,संजय शांडिल्य, ननकूदास मानिकपुरी, जागेश्वर नेताम, ईश्वर नेताम सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।