Home Latest भाजपा की वर्चुवल रैली भाजपा नेत्री बरखा शर्मा के साथ महिला कार्यकर्ताओ...

भाजपा की वर्चुवल रैली भाजपा नेत्री बरखा शर्मा के साथ महिला कार्यकर्ताओ ने लिया हिस्सा

धमतरी ।भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर छत्तीसगढ़ में जनसंवाद वर्चुवल रैली का आयोजन किया गया।   स्थानीय रामसागर पारा वार्ड में भाजपा नेत्री बरखा शर्मा के साथ महिला कार्यकर्ता ममता मिश्रा मोना यादव नेहा यादव मुनिया यादव कविता रजक कल्पना शर्मा किरण यादव ज्योति यादव स्नेहा मिश्रा निकुंज शिंदे प्रसून तिवारी राजा शर्मा धनंजय तिवारी दृष्टि ने माननीय एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान द्वारा संबोधित छत्तीसगढ़ जन सवांद वर्चुवल रैली में हिस्सा लिया

इस रैली को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं म. प्र.के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा.रमन सिंह,भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं छ.ग. के प्रभारी डा.अनिल जैन,राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे,राज्यसभा सांसद एवं अनुसूचित जन जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम विचार नेताम,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने किया।

 

Exit mobile version