Home Latest भाजपा अजजा मोर्चा ने अम्बेडकर जयंती पर श्रमदान किया

भाजपा अजजा मोर्चा ने अम्बेडकर जयंती पर श्रमदान किया

नगरी। भारतीय संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की 132 वीं जयंती नगरी मंडल के ग्राम मोदे में अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा ग्राम वासियों के बीच मनाया गया। इस दौरान अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र नेताम, अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष नगरी नरेंद्र नाग, सरपंच ग्राम पंचायत मोदे मिथलेश श्रीमाली, उप सरपंच लक्ष्मी कश्यप, शत्रुघ्न कश्यप, सखाराम कश्यप, मोतीलाल कश्यप, लक्षमण पुजारी, गन्नूलाल साहू, महेश साहू एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मोर्चा के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अमृत सरोवर मोदे पहुँच कर मिट्टी गोदी में श्रमदान किया।

Exit mobile version