Home Latest भाजपाइयों द्वारा कर्मा जयंती के अवसर पर भक्त कर्मा माता का किए...

भाजपाइयों द्वारा कर्मा जयंती के अवसर पर भक्त कर्मा माता का किए माल्यार्पण

धमतरी । साहू समाज की आराध्य देवी संत शिरोमणि, भगवान श्री कृष्ण के अनन्य भक्त कर्मा माता की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ साहू समाज के द्वारा मनाया जा रहा है, धमतरी रुद्री रोड में कर्मा माता चौक में विराजमान भक्त कर्मा माता की जयंती में उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण करने भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ जनों पहुंचे। सभी ने भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना एवं माल्यार्पण कर क्षेत्र की सुख समृद्धि खुशहाली की कामना की।

इस पावन अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री कवींद्र जैन, जिला स्वच्छता अभियान प्रमुख शिवदत्त उपाध्याय, साहू समाज जिलाध्यक्ष अवनेंद्र साहू, नहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू, विधायक प्रतिनिधि डीपेंद्र साहू, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रकला पटेल, महामंत्री मोनिका देवांगन, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्यामा साहू, नील पटेल, महेश साहू, शारदा साहू, वीरेन्द्र साहू, साहू समाज जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पवन गजपाल, पार्षद ईश्वर सोनकर, दीपक सोनकर, लेखराम नेताम, विजय गौतम सहित बड़ी संख्या में साहू समाज के पदाधिकारि एवं समाजिक बंधु जन उपस्थित रहे।

Exit mobile version