
प्रत्येक भारतवासी के लिए प्रभु श्री राम का दर्शन करना एक सपने जैसा था, वह सपना अब पूरा हो रहा है : रंजना साहू, देश धर्म को समृद्ध बनाने के लिए मोदी सरकार कृतसंकल्पित : नरेन्द्र रोहरा,प्रदेश की साय सरकार के नेतृत्व में प्रभु श्री राम जी के दर्शन का सौभाग्य मिल रहा है : विजय साहू
धमतरी | अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम जी का दर्शन करने धमतरी विधानसभा के नगर निकाय क्षेत्र के दर्शनार्थीयों का मंगलवार को रंजना साहू ने आरती वंदन कर हरी झंडा दिखाकर रवाना किया, विदित हो कि चुनाव में भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़वासियों को अयोध्या में प्रभु राम के दर्शन कराने का संकल्प लिया था जिसे पूरा करते हुए सरकार द्वारा स्पेशल ट्रेन से भक्तों को अयोध्या दर्शन कराया जा रहा है उसी कड़ी में धमतरी विधानसभा के नगर निकाय क्षेत्र से पहला जत्था इतवारी बाजार बुढ़ेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण स्थल से रवाना हुआ, दर्शनार्थियों को रवाना करते हुए पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डिपेंद्र साहू ने कहा कि प्रत्येक भारतवासी के लिए प्रभु राम का दर्शन करना एक सपने जैसा है आज वह सपना जब पूरा हो रहा है तो हृदय प्रफुल्लित है हम सब के आराध्य प्रभु राम की कृपा समस्त देशवासियों पर बनी रहे ऐसी कामना करते हैं।
श्रीमती साहू ने आगे कहा कि नेतृत्व में लगभग 550 वर्षों के संघर्ष के उपरांत हम सबके आराध्य भगवान राम लला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को हुई और अब पूरा प्रदेशवासी भाजपा सरकार के घोषणा पत्र के अनुसार भगवान श्री राम लला के मंदिर दर्शन करने जा रहे हैं, परम सौभाग्य है कि आज भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बन गया है। नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा ने कहा कि देश धर्म को समृद्ध बनाने के लिए मोदी सरकार कृतसंकल्पित है, मोदी सरकार सनातन धर्म संस्कृति को पुन: भारत देशवासियों के लिए समृद्ध विकसित बना रहे हैं। शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की भाजपा सरकार के नेतृत्व में प्रभु श्री राम जी के दर्शन का सौभाग्य सभी को मिल रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा वरिष्ठ प्रकाश गोलछा, भाजपा जिला महामंत्री अविनाश दुबे, पार्षद सुशीला तिवारी, पार्षद श्यामा साहू, पार्षद मिथलेश सिन्हा, भागवत यादव सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।