Home Latest भखारा क्षेत्र में फिर मिले दो कोरोना पाजिटिव

भखारा क्षेत्र में फिर मिले दो कोरोना पाजिटिव

भखारा | भखारा में कोरोना का कहर जारी है। इस क्षेत्र में आज कोरोना के दो नए मरीजों की पहचान हुई है। इसकी पुष्टि बीएमओ डॉ यूएस नवरत्न ने की है।  मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों पहले बच्चे की मां की रिपोर्ट पाजिटिव आई थी, जिसका रायपुर के अस्पताल मे इलाज जारी है। यह बच्चा अपने मां के संपर्क में आया था, जिसके चलते बच्चे की  रिपोर्ट पाजिटिव आई  है।

वही सिंगदेही गांव में एक महिला की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। यह महिला अपने पति के संपर्क में आई थी। कल ही इनके पति की  रिपोर्ट पाजिटिव आई थी । दोनों नए संक्रमितों को इलाज के लिए धमतरी कोविड 19 अस्पताल भेज दिया गया। 

 

Exit mobile version