Home Latest बढ़ते अपराध,लचार कानून व्यवस्था एवं भ्रष्टाचार के विरोध में भाजयुमो ने भूपेश...

बढ़ते अपराध,लचार कानून व्यवस्था एवं भ्रष्टाचार के विरोध में भाजयुमो ने भूपेश बघेल का पुतला फूंका

भारी पुलिस व्यवस्था के बावजूद एक नहीं दो पुतले जलाने में सफल रहे भाजपा कार्यकर्ता

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं,जमीनी स्तर पर आंदोलन करेंगे – विजय मोटवानी

छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म अवैध कारोबार माफिया राज और भ्रष्टाचार पूरी तरह से व्याप्त : अविनाश दुबे

इस भ्रष्टाचारी व अराजक सरकार को जनता चुनाव में सबक सिखाएगी – गोविंद सिंग ढिल्लन

धमतरी | भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के आह्वान पर प्रदेश में बढ़ते अपराध, लचर कानून व्यवस्था, खराब सड़के, व्यापक भ्रष्टाचार सहित अन्य मुद्दे पर भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर मंडल द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला फूंका गया,पुलिस की तमाम व्यवस्था के बावजूद एक नहीं दो – दो पुतला जलाने में सफल रही युवा मोर्चा,पुतला दहन के दौरान पार्टी के वरिष्ठों सहित तमाम संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए,युवाओं को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिला अध्यक्ष विजय मोटवानी ने कहा प्रदेश की काँग्रेस सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह फेल हैं। अपने लोक लुभावन वादों के दम पर बनी इस झूठी और लबरी सरकार से आज हर वर्ग त्रस्त हैं। प्रदेश में दिन दहाड़े चाकूबाज़ी, हत्या, बलात्कार, हर क्षेत्र में व्यापक भ्रष्टाचार से प्रदेश में अराजकता का माहौल हैं। युवा, महिला, किसान, कर्मचारी सहित आम जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा लगातार जनहित के मुद्दों को लेकर ज़मीनी स्तर पर आंदोलन कर रही हैं। जिलामहामंत्री अविनाश दुबे ने कहा छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म अवैध कारोबार माफिया राज और भ्रष्टाचार पूरी तरह से व्याप्त है सरकार इससे निपटने में सक्षम है वहीं भाजयुमो शहर मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंग ढिल्लन ने कहा इस सरकार ने प्रत्येक तबके को प्रताड़ित करने का काम किया है भ्रष्टाचार के बड़े बड़े आयाम गढ़े हैं और जबसे यह सत्ता में आये हैं विकास के कार्य पर मानो जैसे विराम लग गया हो,इस भ्रष्टाचारी व अराजक सरकार को जनता ने वाले चुनाव में सबक सिखाएगी।

उक्त अवसर पर नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा जिला महामंत्री कविंद्र जैन विजय साहू पूर्वसभापति राजेन्द्र शर्मा, प्रकाश शर्मा धनीराम सोनकर, बिशन निषाद ,दीपक गजेंद्र,श्यामलाल नेताम  प्रकाश सिन्हा हेमंत बंजारे विजय मोटवानी अज्जू देशलहरे, मिथिलेश सिन्हा ,ईश्वर सोनकर , प्राची सोनी ,सरिता आसाई श्यामा साहू ,सुशीला तिवारी ,रश्मि दिवेदी ,नीलू डागा ,रितेश नेताम, महावीर चोपड़ा जय हिंदूजा, कोमल देवांगन, ओमेश यादव, वेदप्रकाश साहू, गोविंद सिंह ढिल्लों सूरज शर्मा गोपाल साहू दौलत वाधवानी चिराग आथा दीपक लालवानी साकेत यादव नीरज साहू उत्तम साहू युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version