Home Latest ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी ने मनाई इंदिरा गांधी की जयंती

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी ने मनाई इंदिरा गांधी की जयंती

नगर । भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री आयरन लेडी इंदिरा गांधी जी की जयंती पर विधायक निवास नगरी में ब्लॉक कांग्रेस के वरिष्ठ जनों के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के तैल चित्र पर पुष्पहार अर्पण व पूजा अर्चना कर जयंती मनाई गई ।

साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री के द्वारा देश के विकास पर दिए गए योगदान को याद किया गया इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष भानेद्र ठाकुर, ब्लाक अध्यक्ष भूषण साहू, पूर्व अध्यक्ष रविठाकुर, भरत निर्मलकर , सचिन भंसाली, टेश्वर धुव, खम्मन साहू, आशिफ खान , महेन्द्र पाण्डेय, प्रदीप सोन, अंकुश देवांगन, रूपेश साहू, अमर राज ,आदि की उपस्थिति रही।

Exit mobile version