यूके| दुनिया में कोरोना वायरस ने कहर मचाया हुआ है. हालांकि अब वैक्सीन के कारण कोरोना वायरस (कोविड-19) का खात्मा होने की उम्मीद की जा रही है. इस क्रम में दुनिया में कोरोना वैक्सीन को दिए जाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. ब्रिटेन (यूके) में लोगों को कोरोना वैक्सीन दिए जाने की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है. इस दौरान उत्तरी आयरलैंड की एक 90 वर्षीय महिला यूके के सामूहिक टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत में फाइजर/बायोएनटेक कोविड वैक्सीन लगाने वाली दुनिया की पहली शख्स बन गई हैं. उत्तरी आयरलैंड की 90 साल की महिला मार्गरेट कीनन को ट्रायल से इतर दुनिया में पहला कोरोना वायरस का टीका दिया गया है. 