ब्राह्मण महिला मंच द्वारा आंवला नवमी पर की गई विशेष पूजा

160

धमतरी | ब्राह्मण महिला मंच द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आंवला नवमी के शुभ अवशर पर रुद्री रोड स्थित कृष्णा नगर पाठक निवास में भव्य रूप से आंवला नवमी मनाई गई जहां सर्वप्रथम दुलारी नगर महिला रामायण मण्डली द्वारा सस्वर रामायण पाठ किया गया उपरांत मंत्रोच्चार के साथ पूर्ण विधिविधान से आँवला वृक्ष की पूजा कर सभी समाजजनों ने हरिकीर्तन करते हुये आँवला वृक्ष की परिक्रमा की जिसके बाद आंवला वृक्ष के नीचे बैठ कर सभी ने भोजन ग्रहण किया महिला मंच अध्यक्ष प्रभा मिश्रा ने बताया कि सनातन संस्कृति में आंवला नवमी का विशेष महत्व हैं |

वृक्ष में देवी देवताओं का वाश होता हैं साथ ही ऐसे आयोजनों से प्रकृति के प्रति हम सबकी आस्था और प्रेम प्रकट होती हैं आयोजन को लेकर महिला मंच में भारी उत्साह हैं समाज की महिलाओं द्वारा अपने अपने घरों से विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाकर लाया गया था जिसे बड़ी आस्था के साथ सभी लोगो ने आँवला वृक्ष के नीचे बैठकर ग्रहण किया साथ ही सुहागिनों को सुहाग की सामाग्री वितरित कर सुहागिन पूजा भी की गईं कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रभा मिश्रा,बरखा शर्मा,अर्चना पाण्डेय,सीमा चौबे, साक्छि शर्मा, सुहासिनी शर्मा, नीलम शुक्ला, निर्मला शर्मा, वंदना शर्मा,कमला पाण्डेय, आयुषी पाण्डेय,ममता पाठक,ज्योति शर्मा,दीपिका शर्मा,शुशीला शर्मा,मेघा तिवारी, दिक्छा शर्मा,नेहा शर्मा, नंदनी तिवारी, सपना पाण्डेय, पवित्रा दीवान,सविता पाण्डेय,नीतू त्रिवेदी,मेघा तिवारी,मेघा मिश्रा एवं युवा मंच के विक्रांत शर्मा,पीयूष पाण्डेय, युवराज शर्मा, सुभाष शर्मा, हरीश चौबे, नीलमणी मिश्रा, एकल शर्मा,विशाल त्रिवेदी, प्रतीक पाठक एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे|