
धमतरी | निगम क्षेत्र के ब्राह्मण पारा वार्ड मे डॉ.एन.पी गुप्ता घर से गणेश चौक तक नाली क्षतिग्रस्त दयनीय स्थिति में थी जिसके मरम्मत कार्य के लिए वार्ड पार्षद राजेश पांडे एवं वार्ड वासियों के द्वारा वर्षों से लगातार मांग की जा रही थी। जिसे महापौर विजय देवांगन ने गंभीरता से लिया,और इन कार्यों की स्वीकृति प्रदान किये जिस पर आर.सीसी नाली निर्माण (लागत राशि-11.50 लाख) का भूमि पूजन महापौर विजय देवांगन की उपस्थिति में वार्ड के वरिष्ठ ईश्वरी पटवा,प्रकाश गोलछा,शिवरतन गुप्ता,प्रकाश बंगानी,नरेंद्र बरडिया,एमआईसी सदस्य राजेश ठाकुर,वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य राजेश पांडे,केंद्र कुमार पेंदरिया,कमलेश सोनकर,कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आकाश गोलछा एवं वार्ड वासियों के हाथो किया गया।
शहर के चौमुखी विकास के साथ साथ शहर में वर्षों से चली आ रही ड्रेनेज सिस्टम की समस्या को भी लगातार सुधारने का प्रयास किया जा रहा है. ब्राह्मण पारा वार्ड में महापौर विजय देवांगन द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों एवं बरसों से रही समस्या का समाधान करवाने के लिए वार्डवासीयों ने नगर निगम के महापौर विजय देवांगन,सभापति अनुराग मसीह,आयुक्त विनय कुमार पोयाम,एमआईसी सदस्य राजेश ठाकुर,वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य राजेश पांडे,और नगर पालिक निगम धमतरी का धन्यवाद कर आभार व्यक्त किये।
इस दौरान सुरेंद्र साहू,रवि कसार,उपअभियंता कमलेश ठाकुर,मनीष साहू,जया नामदेव, जागृति नामदेव,विनित गुप्ता, मनोज जैन,राजा तिवारी,सुभाष रजक,कोमल निर्मलकर,भागवत निर्मलकर,बंटी दुबे,राकेश दुबे, कमलेश तिवारी,संतोष कुमार,बसंत तिवारी सहित वार्ड वासी अधिक संख्या में उपस्थित थे।