ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा आयोजित 13 दिवसीय भारत -सड़क सुरक्षा मोटर साइकिल यात्रा

180

धमतरी | प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय धमतरी द्वारा आयोजित 13 दिवसीय सुरक्षित भारत -सड़क सुरक्षा मोटर साइकिल यात्रा अभियान के दुसरे दिन ग्राम श्यामतराई,चन्दनबिरही और पुरुर में सड़क सुरक्षा का सन्देश दिया तथा सबको नियमों का पालन करने के लिए प्रतिज्ञा करवाकर वचनबद्ध किया |

श्याम के समय महिंद्रा शो रूम, मारुती शो रूम और हुंडई शो रूम में यह अभियान पहुंचा और सभी का स्वागत हुवा | महिंद्रा शो रूम मैनेजर भ्राता एस.के.मिश्रा जी, मारुती शोरूम के मैनेजर राकेश राव जी तथा हुंडई शो रूम के मैनेजर विनय मंडल जी ने अभियान द्वारा दिए जाने वाले सन्देश की बहुत सराहना की | और सभी ने कहा हम अपने स्टाफ के लिए राजयोग मैडिटेशन का 5 दिवसीय प्रोग्राम अवश्य कराएँगे |