Home Latest ब्रह्माकुमारीज धमतरी द्वारा माताओं की आध्यात्मिक उन्नति हेतु संगठित योग तपस्या भट्टी...

ब्रह्माकुमारीज धमतरी द्वारा माताओं की आध्यात्मिक उन्नति हेतु संगठित योग तपस्या भट्टी का आयोजन किया गया

धमतरी | ब्रह्माकुमारीज धमतरी द्वारा माताओं की आध्यात्मिक उन्नति हेतु संगठित योग तपस्या भट्टी का आयोजन किया गया l रायपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज के तपोवन में सेंकड़ों माताओं की उपस्थिति में माउंट आबू से पधारे राजयोगी भगवान भाई जी उपस्थिती में इस तपस्या का शुभारंभ हुआ l सुबह 7 बजे से संध्या 6 बजे तक मुख और मन तथा मोबाइल के भी मौन के साथ सभी ने अपनी आत्म उन्नति के लिए तपस्या की l सरिता दीदी ने कहा सारे विश्व में अस्थिरता का वातावरण है, हर मन अशांत है l ऐसे में राजयोग की साधना करने वाले हम सभी की जिम्मेदारी बनती हैं हम परमात्मा शिव से शक्ति लेकर पूरे विश्व में शुभ भावना शुभ कामना के प्रकम्पन फैलाए l माउंट आबू से पधारे भगवान भाई जी ने कहा जीवन में जब परिस्थितिया आती है हम हिल जाते हैं क्यूंकि हमारी आध्यात्मिक साधना नहीं के बराबर है l जो ये साधना करेगा उसकी बुद्धि स्वच्छ रहती हैं, उसका मन हल्का रहता है. अंदर से हर परिस्थिति में स्थिर रहता है l आज के समय में मोबाइल चक्रविव के समान है जिसमें आज हर कोई फसते जा रहे हैं लेकिन समय पर बाहर निकलने का ज्ञान नहीं है या शक्ति नहीं है l इसप्रकार यह तपस्या का प्रोग्राम दो दिन तक चलेगा l एक दिन माताओं के लिए और दूसरे दिन भाइयों के लिए यह तपस्या का प्रोग्राम चलेगा l जिसमें पूरे जिले भर के भाई बहने भाग ले रहे हैं l
पूरे तपस्या कार्यक्रम का संचालन प्राजक्ता बहन ने किया l

Exit mobile version