Home Latest ब्रह्माकुमारीज के भाई बहनों ने ‘मानवता के लिए योग ‘ थीम को...

ब्रह्माकुमारीज के भाई बहनों ने ‘मानवता के लिए योग ‘ थीम को लेकर किया योग

धमतरी | प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय धमतरी द्वारा 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर “ मानवता के लिए योग “ थीम को लेकर योग दिवस का आयोजन किया गया | इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थी माननीया बहन श्रीमती रंजना साहूजी विधायक धमतरी, माननीय भ्राता राजेन्द्र शर्माजी पूर्व सभापति नगर निगम धमतरी , योग प्रशिक्षक भ्राता सूरज पाल सिंग योग विकास संस्थान धमतरी एवम प्रह्लाद देवांगन जी , राजयोगिनी सरिता दीदी जी |
प्रात: 5.30 बजे रामसगरी तालाब में उपस्थित होकर करीब 200 भाई बहनों ने योग,प्राणायाम आसन करके समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का सन्देश दिया | योग प्रशिक्षक भ्राता सूरज पाल सिंग योग विकास संस्थान धमतरी द्वारा सभी को विधिवत योग अभ्यास कराया गया |
इस वर्ष योगा दिवस पर ब्रह्माकुमारिज के भाई बहनों ने विशेष मानवता के लिए योग इस थीम को लेकर योग कर समाज को ये सन्देश दिया की सिर्फ अपने स्वास्थ्य के लिए ही नहीं लेकिन हमें समाज के शारीरक मानसिक स्वास्थ्य के लिए मानवता का गुण धारण कर सकारात्मक विचारों के साथ योग करना चाहिए |

इस विषय पर अपने दिव्य उदबोधन देते हुए सरिता दीदी ने कहा आज मानवता नहीं रही इसलिए इस वर्ष इस थीम को लेकर योग किया जा रहा है | जब हर एक के प्रति शुभ भावना शुभ कामना होगी तो किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं होगी | सिर्फ शारीरिक योग करने से ही नहीं चलेगा | दया धरम का मूल है पाप मूल अभिमान ये हमारे ऋषि मुनियों ने कहा है | आज ये 5 विकार मनुष्य को झुलसा रहे है प्रक्रति भी झुलस रही है जिससे हर मानुष का स्वास्थ्य शारीरिक मानसिक रूप से खतरे में है | राजयोग में ही इन सभी समस्याओं का समाधान है |
माननीया बहन श्रीमती रंजना साहूजी विधायक धमतरी ने कहा योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाये | अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस योग को रखा है | योग करने से हम मानसिक स्तर पर भी स्वस्थ रहेंगे |
माननीय भ्राता राजेन्द्र शर्माजी पूर्व सभापति नगर निगम धमतरी ने कहा विश्वपटल पर भारत की पहचान ऋषि और कृषि पद्धति से है | योग का एक रूप राजयोग को ब्रह्माकुमारीज द्वारा लम्बे समय से सिखाया जा रहा है | योग ऐसी विधा है जो सम्पूर्ण रूप से शरीर को स्वस्थ रखती है | जो स्वस्थ है ओ खुशहाल है |

Exit mobile version