
बेंगलुरु| बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबरॉय के घर पर बेंगलुरु पुलिस ने छापेमारी की है. बेंगलुरु पुलिस के दो इंस्पेक्टर ने छापेमारी की शुरुआत की. यह छापेमारी विवेक ओबरॉय के साले आदित्य अलवा के मामले में की जा रही है. बेंगलुरु पुलिस सर्च वारंट लेकर विवेक ओबरॉय के जुहू स्थित घर पर पहुंची है. एक पुलिस ऑफिसर ने इस छापेमारी को लेकर कहा, ‘आदित्य अलवा फरार है. विवेक ओबेरॉय उनके रिश्तेदार हैं और हमें जानकारी मिली है कि अलवा उनके