Home Latest बूथों मे बनाये जायेंगे स्थायी पदाधिकारी – कविन्द्र जैन

बूथों मे बनाये जायेंगे स्थायी पदाधिकारी – कविन्द्र जैन

आगामी 10 दिनों तक लगातार होगा बूथों पर प्रवास

प्रदेश के सभी शक्ति केंद्रों मे 17 को एक साथ हुई बूथ सशक्तिकरण अभियान की शुरुआत

सभी शक्तिकेंद्रों मे हुआ राष्ट्रपति के अभिभाषण का वाचन

धमतरी | भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर सभी शक्ति केंद्रों पर 17 मार्च को बूथ सशक्तिकरण अभियान की शुरुआत हुई। इसी तारतम्य में धमतरी जिले के भी सभी शक्ति केंद्रों मे जिले के प्रमुख नेताओं एवं पदाधिकारियों ने इस अभियान की शुरुआत की। आमदी मंडल के राँवा शक्ति केंद्र के अंतर्गत ग्राम कुर्रा में अभियान के उद्घाटन के अवसर पर जिला महामंत्री कविन्द्र जैन ने बताया कि बूथ सशक्तिकरण अभियान भाजपा की एक महत्वाकांक्षी योजना है इसके अंतर्गत बूथ स्तर पर अलग अलग कार्यक्रमों के क्रियान्व्यन के लिये अलग अलग पदाधिकारी बनाये जायेंगे। बूथों का विस्तृत विश्लेषण कर कमजोर बूथों पर वोट बढ़ाने की संपूर्ण कवायद की जायेगी। विस्तारक के रूप मे उपस्थित विधायक प्रतिनिधि डिपेंद साहू ने कहा कि आगामी 10 दिनों तक सभी विस्तारक प्रतिदिन 10 घंटे बूथों पर रहकर विस्तारीकरण का कार्य करेंगे।

बैठक को मंडल महामंत्री अमन राव, परमेश्वर साहू ने संबोधित किया इस अवसर पर मुख्य रूप से शंकर लाल सिन्हा, मानिक साहू, कोमल यदु प्रभूराम साहू,झुमुकलाल देवांगन, तोरण निर्मलकर,प्रेम लाल साहू ओम प्रकाश साहू धनीराम साहू होरी लाल साहू गजेंद्र पटेल नरोत्तम अर्जुन यशवंत अजब देवांगन सहदेव राम कांशी राम सुखालू राम ज्ञानी ग्राम सिन्हा ईश्वरलाल सिन्हा चिंताराम बेगम राम हिम्मतलाल इंदर पटेल मनोरथ मुकेश साहू पदुमलाल साहू धनुष पटेल धनेश्वर साहू लुकेश्वर सिन्हा पुष्पा देवी साहू (पूर्व जनपद सदस्य), सरोज साहू, गोदावरी साहू, मान बाई, पूर्णिमा साहू, मधूबाई उपस्थित रहे।

Exit mobile version